5 सितंबर। भारत के तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। आरपी सिंह ने एक इमोशनल ट्विट कर इस बात की घोषणा की है।

Advertisement

आपको बता दें कि आरपी ने 14 टेस्ट में 40 विकेट हासिल किए जिसमें उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 59 रन देकर 5 विकेट है तो वहीं वनडे में 58 मैच खेलते हुए आरपी ने 69 विकेट चटकाए थे।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS   

Advertisement

आरपी सिंह को खासकर साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में खास परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाएगा। आरपी सिंह ने साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में 12 विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया था।

आरपी सिंह ने अपने भावुक ट्विट में लिखा है कि 13 साल पहले मैंने 4 सितंबर को ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि आरपी सिंह ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2011 में कार्डिफ में खेला था। 

आईपीएल में भी आरपी सिंह ने लाजबाव परफॉर्मेंस किया था। आईपीएल में आरपी सिंह के नाम 82 मैच में 90 विकेट लेने का कमाल दर्ज है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार