पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान पर गुजरात के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने वीडियो जारी करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि उनकी बहू के इरफान पठान के साथ नाजायज संबंध हैं जिसके चलते उनका बेटा और पूरा परिवार काफी दुखी है। कथित तौर पर बुजुर्ग दंपत्ति की बहू इरफान पठान की चचेरी बहन है और उनके मुताबिक शादी के पहले से ही उसके इरफान पठान के साथ संबंध रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, 'मेरा नाम सैयद इब्राहिम है। मेरे बेटे की बहू क्रिकेटर इरफान पठान के साथ चालू (संबंध) है। वो उसके साथ सोती है और ये सब खुद वो अपने मुंह से बोलती है। मेरे बेटे पर 8 दिन से दबाव डाल रही है कि जैसा है, वैसे चलने दे। हमने पुलिस में रिकॉर्डिंग तक दी लेकिन हमारी सुनवाई नहीं होती।'

Advertisement

बुजुर्ग ने आगे कहा, 'इरफान पठान बड़े अधिकारियों से दबाव डलवाता है। आज मेरी और मेरे परिवार की ऐसी हालत आ गई कि हम सुसाइड करना चाहते हैं।' वहीं वीडियो में महिला रोकर कहती है, 'हम अगर पुलिस स्टेशन में जाएंगे तो वहां पर हमपर ही दबाव बनाएंगे। ये लोग बहुत दबाब डालते हैं हम काफी परेशान हो गए। जब हमारी बहू यहां रहती थी तब भी वह हमें परेशान करती थी और अब भी वह हमें परेशान करती है।'

बेटे ने भी लगाए पत्नी और इरफान पठान पर आरोप: इस पूरे मामले में बुजुर्ग दंपित के बेटे का कहना है कि उसकी पत्नी और इरफान के बीच काफी पहले से संबंध हैं और शादी के बाद भी दोनों के बीच अवैध संबंध बने हुए हैं। बेटे का कहना है कि इरफान और उसकी पत्नी अक्सर वीडियो कॉलिंग करते हैं और पत्नी अक्सर इरफान के साथ चोरी-छिपे घूमने भी जाती थी। 

बता दें कि बुजुर्ग दंपत्ति के खिलाफ उनकी बहू ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जाँच कर रही है। वहीं इस वायरल वीडियो पर इरफान पठान या फिर उनके परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार