Kapil Dev On MS Dhoni: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव (Kapil dev) ने इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 (IPL 13) से एम एस धोनी (MS Dhoni) की टीम सीएसके (CSK) का सफर खत्म होने के बाद आईपीएल में धोनी के भविष्य को लेकर खुलकर बातचीत की है। कपिल देव का मानना है कि धोनी को फॉर्म में वापस आने के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए।

Advertisement

एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान कपिल देव ने कहा, 'अगर धोनी हर साल केवल आईपीएल खेलने का फैसला करते हैं, तो उनके लिए प्रदर्शन करना असंभव है। उम्र के बारे में बात करना अच्छी बात नहीं है, लेकिन उनकी उम्र (39 वर्ष) में, वह जितना अधिक खेलेंगे उतना ही उनका शरीरी सुगठित होगा।'

Advertisement

कपिल देव ने आगे कहा, 'यदि आप साल में 10 महीने कोई क्रिकेट नहीं खेलते हैं और अचानक आईपीएल खेलते हैं, तो आप देख सकते हैं कि क्या होता है। आपका हमेशा सीजन ऊपर या नीचे हो सकता है। ऐसा क्रिस गेल के साथ भी हुआ है। उन्हें फर्स्ट क्लास क्लास के क्रिकेट (घरेलू सूची ए और टी 20) में वापस जाना चाहिए और वहां खेलना चाहिए। अगर किसी ने इतना कुछ हासिल किया है, तो फॉर्म में गिरावट प्रभावित होती है और यह एक चुनौती बन जाती है। अब देखना होगा कि वह कैसे इससे बाहर आते हैं।'

बता दें कि धोनी ने आईपीएल से सन्यास की अटकलों को विराम लगाते हुए साफ कर दिया था कि वह अगले साल भी आईपीएल में शिरकत करेंगे। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में टॉस के समय डेनी मॉरिसन ने धोनी से सवाल किया था कि क्या पीली जर्सी में सीएसके के लिए यह उनका आखिरी मैच है? इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा था कि, 'निश्चितरूप से नहीं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार