आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जमकर लताड़ लगाई है। ललित मोदी ने आईपीएल की नीलामी के दौरान सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स को टीम खरीदने की मंजूरी देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  को अप्रत्यक्ष रूप से गंवार और जोकर तक कह दिया है।

Advertisement

ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘यह बीसीसीआई निश्चित रूप से एक सट्टेबाज कंपनी को आईपीएल की टीम खरीदने का फैसला लेने में समय ले रहा है। बीसीसीआई में लालच घुस चुका है। हर चीज को तर्कसंगत बना दिया गया है। यह सिर्फ खेल को बड़े मजाक में बदलने का काम कर रहा है। मैंने इसे बनाया वो इसे नष्ट कर रहे हैं।'

Advertisement

ललित मोदी ने अपने ट्वीट में #clowns और #jokers का भी प्रयोग किया है। बता दें कि आईपीएल की नीलामी के दौरान सीवीसी ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को खरीदने के लिए 5625 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस भारी-भरकर बोली के बाद उसे अहमदाबाद फ्रैंचाइजी टीम का मालिकाना हक मिला।

निजी इक्विटी के क्षेत्र में सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स दुनिया की शीर्ष कंपनी में से एक है। वहीं इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से कहा गया था, ‘सीवीसी कैपिटल एक बड़ी निजी इक्विटी कंपनी है। वे सट्टेबाजी कंपनी में हिस्सेदारी लेने के लिए स्वतंत्र हैं, क्योंकि सट्टेबाजी विदेश में कानूनी है। सट्टेबाजी को मैच फिक्सिंग के साथ उलझाना नहीं चाहिए।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार