ऑकलैंड, 10 फरवरी | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया पर पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान बेवन कांगडॉन का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। न्यूजीलैंड के लिए 61 टेस्ट खेलने वाले कांगडॉन काफी समय से बीमार थे। 11 फरवरी को उनका 80वां जन्मदिन था। कांगडॉन ने 1965 में टेस्ट पदार्पण किया था। वह 13 साल तक अपने देश के लिए खेले और सात शतकों की मदद से कुल 3448 रन बनाए।

Advertisement

 क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

कांगडॉन ने 17 टेस्ट मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की। इनमें से सिर्फ एक में कीवी टीम को जीत मिली लेकिन वह जीत ऐतिहासिक थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1973 में ट्रेंट ब्रिज और लॉर्ड्स मैदान पर लगातार दो शतक जड़े थे। 

मार्च 1974 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराते हुए उसके खिलाफ पहली जीत दर्ज की। कांगडॉन एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 59 विकेट भी लिए हैं।

वनडे क्रिकेट में भी कांगडॉन का रिकार्ड काफी सराहनीय रहा है। 11 वनडे मैचों में कांगडॉन ने उन्होंने इन मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया और 338 रन बनाए। कांगडॉन की पहचान न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक रूप में रही है।

Advertisement

 क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष डेविड व्हाइट ने कहा, "न्यूजीलैंड ने जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बाननी शुरू की थी तब कोंगडॉन आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर नई पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है।" कांगडॉन अपने पीछे पत्नी शिरले, बेटी अली और सैंडी को छोड़ गए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार