इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 37 साल के मलान ने समय टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर रहे थे। मलान ने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उन्होंने क्रमश: 1074 रन, 1450 रन और 1892 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में मलान ने 8 शतक औऱ 32 अर्धशतक जड़े। 

Advertisement

मलान इंग्लैंड के लिए आखिरी बार पिछले भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेले थे। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे औऱ टी-20 सीरीज में जगह ना मिलने के बाद मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। जोस बटलर के अलावा वह इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। 

 
Advertisement

मलान ने 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 78 रन की पारी खेली थी। इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा खासकर 2019 वनडे वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 48 गेंदों में शतक भी लगाया। सितंबर 2020 में वह टी-20 रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने  और फिर इस फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मलान ने सिर्फ 24 पारियों में यह कारनामा किया था। 

मलान 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले मे चोटिल होने के चलते वह नॉकआउट मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। 

जून 2022 से सितंबर 2023 तक मलान ने वनडे में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 15 पारियों में 5 शतक लगाए। जिसके चलते हुए 2023 वर्ल्ड कप की टीम में जेसन रॉय की जगह शामिल किया गया। उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ धर्मशाला में शतक लगाया था। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

मलान अब टी-20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।  हाल ही वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविसिंबेल का टीम का हिस्सा थे। उन्होंने साउथ ईस्टर्न कैप को पिछले सीजन SA20 जिताने में अहम रोल निभाया था और इसके अलावा वह पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान का हिस्सा हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार