पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish kaneria) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दानिश कनेरिया बीते दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हिंदू होने के कारण अपने साथ हुए बुरे व्यवहार के मामलों को लेकर चर्चा में थे। इस बीच दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का एक और मामला उजागर किया है।

Advertisement

दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद के लिए गुहार लगाई है। दानिश कनेरिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें योगमाता मंदिर नजर आ रहा है जिसके भीतर तोड़फोड़ की गई है और मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

दानिश कनेरिया ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'कराची के बीच में। धार्मिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इससे पाकिस्तान की बदनामी हो रही है। मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।'

41 साल के दानिश कनेरिया की गिनती पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाजों में होती है। दानिश कनेरिया पाकिस्तान के लिए 79 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इनमें 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच शामिल हैं। 61 टेस्ट मैचों में दानिश कनेरिया के नाम 261 विकेट हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार