15 सितंबर, (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर को 18 साल के लिए कैद की सजा सुनाई गई है। पूर्व क्रिकेटर डायन तलजार्ड ने अपने घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया था लेकिन अपनी नीजि लाइफ में एक ऐसी गलती की है जिसकी सजा जितनी भी दी जाए कम है।
इंग्लैंड के डेली मेल में छपी खबर के अनुसार डायन तलजार्ड पर आरोप सिद्द हुआ है कि उन्होंने साल 2002 से लेकर 2012 के दौरान एक महिला का एक नहीं बल्कि 150 बार रेप किया है। खबर की मानें तो डायन तलजार्डनशे में इस महिला के साथ बार - बार ऐसा करते थे।
महिला ने डायन तलजार्ड के खिलाफ 3 साल पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि डायन तलजार्ड ने महिला के इस आरोप को बिल्कुल गलत बताया था लेकिन जांच रिपोर्ट्स के बाद डायन तलजार्ड पर यह आरोप सही साबित हुए और उन्हें 18 साल के लिए जेल की सजा दे दी गई है।
डायन तलजार्ड ने अपने करियर में 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं औऱ 199 रन और 60 विकेट चटकाए हैं। डायन तलजार्ड ने एक मैच में 5 विकेट लेने का कमाल 2 दफा किया है तो साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ साल 1998 में बफेलो पार्क में शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक विकेट चटकाने का कारनामा भी किया है।