2 जून, मुंबई (CRICKETNMORE)। भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे को मुंबई रणजी टीम का कोच बनाया गया है। समीर दिघे को अगले एक साल के लिए कोच नियुक्त किया गया। समीर दिघे प्रवीण आमरा की जगह अब ये पद संभालेगें।
Advertisement
गौरतलब है कि एमसीए ने अजीत आगरकर को मुंबई क्रिकेट का चेयरमैन नियुक्त किया है। अब अगरकर के साथ मिलकर अगले एक सीजन तक दिघे मुंबई क्रिकेट की रणजी टीम के लिए काम करेगें।
समीर दिघे ने साल 2000 से 2001 के बीच 6 टेस्ट और 23 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं। कोच पद मिलने के बाद अपने बयान में दिघे ने कहा है कि वो बेहद खुश है और मुंबई क्रिकेट टीम के लिए अच्छा काम करने की कोशिश करेगें।
Advertisement