आईपीएल 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब टीमों के प्रदर्शन और कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन 4 कप्तानों के नाम बताए हैं, जिनकी कप्तानी अगले सीजन से पहले छीनी जा सकती है। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ हो गई है। जहां कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप-4 में जगह बनाई, वहीं कई बड़ी टीमें उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उन कप्तानों के नाम बताए हैं, जिनकी कप्तानी अगले सीजन में खतरे में पड़ सकती है।

Advertisement

1. हार्दिक पांड्या

आकाश चोपड़ा ने सबसे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम लिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सीजन में मुंबई का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम दो बार अंकतालिका में निचले हिस्से में रही और एक बार प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद खिताब नहीं जीत सकी। ऐसे में फ्रेंचाइजी कप्तानी में बदलाव के बारे में सोच सकती है। मुंबई इंडियंस इस सीजन 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर अंकतालिका में 9वें पायदान पर रही।

2. ऋषभ पंत

इसके बाद चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का नाम लिया। उनका मानना है कि LSG लगातार तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है और टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में फ्रेंचाइजी नए कप्तान की तरफ जा सकती है। LSG भी इस सीजन 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर अंकतालिका में 8 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर रही।

Advertisement

3. अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रहाणे ने रन जरूर बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा। साथ ही KKR अब शायद किसी युवा और आक्रामक कप्तान की तलाश कर सकती है।  KKR ने इस सीजन अपने लीग स्टेज का अंत 14 मैचों में 13 अंकों के साथ अंकतालिका में 7वें पायदान पर रहते हुए किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

4. ऋतुराज गायकवाड़

Advertisement

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर आया। आकाश चोपड़ा ने इशारों-इशारों में कहा कि CSK भविष्य में संजू सैमसन को कप्तानी का विकल्प मान सकती है। उन्होंने कहा कि संजू के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स आमतौर पर कप्तानी में जल्दी बदलाव करने के लिए नहीं जानी जाती। CSK ने इस सीजन लीग स्टेज का अंत अंकतालिका में 12 अंकों के साथ 8वें पायदान पर रहते हुए खत्म किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार