आर प्रेमदासा स्टेडियम में यहां जाफना किंग्स के खिलाफ खेले गए लंका प्रीमियर लीग 2021 के मुकाबले में मैच में गाले ग्लेडियेटर्स ने 54 रन से शानदार जीत हासिल की है। गाले ग्लेडियेटर्स के कप्तान भानुका राजपक्षे ने 31 गेदों में तीन छक्के और छह चौके की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली और समित पटेल ने 31 गेंदो में छह चौके की मदद से टीम में 42 रन जोड़े। सभी खिलाड़ियों के योगदान से टीम ने सात विकेट खोकर 164 रन बनाए और जाफना किंग्स को 165 रन का लक्ष्य दिया। 

Advertisement

जाफना के गेंदबाज जायडेन सील्स ने चार ओवर में तीन विकेट और डब्ल्यू हसरंगा ने चार ओवर में दो विकेट लिए। लकमल और दीक्षाना ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

जवाब में बल्लेबाजी करने आई जाफना किंग्स दस विकेट खोकर 110 रन ही बना पाई। जिसमें ग्लेडियेटर्स के गेंदबाज सामित पटेल ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, थारांगा और हाफिज ने दो-दो विकेट लिए। थूसारी, नूर अहमद और मादुसांका ने एक-एक विकेट लिया।

लंका प्रीमियर लीग 2021 का यह दोनों टीमों के बीच पहला मैच था। आज दो मैच हैं जिसमें दूसरा मैच दांबुला जायंट्स बनाम कैंडी वारियर्स और तीसरा मैच कोलंबो स्टार्स बनाम गाले ग्लेडियेटर्स के बीच होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार