लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को गाले ग्लेडियेटर्स ने जाफना किंग्स के खिलाफ 64 रनों से जीत दर्ज की।

Advertisement

ग्लेडियेटर्स के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 53 गेंदों में 85 रन बनाए और दनुष्का गुणथिलाका ने 42 गेंदों में 55 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए अर्धशतक की मदद से टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 188 रन बनाए। इस जीत के साथ ग्लेडियेटर्स ने फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। ग्लेडियेटर्स के कप्तान भानुका राजपक्षे ने भी 15 गेंदों में 25 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली जिससे ग्लेडियेटर्स को एक शानदार स्कोर बनाने में मदद मिली।

Advertisement

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफना किंग्स को ग्लेडियेटर्स के गेंदबाजों ने 16.5 ओवर में 124 रन पर समेट दिया, जिसमें जाफना के बल्लेबाज गुरबाज ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और चार चौके की मदद से 37 गेंदों में 59 रन बनाए और गेंदबाज नुवान तुषारा के ओवर में कैच थमा बैठे।

ग्लेडियेटर्स के गेंदबाज नुवान तुषारा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 13 देकर पांच विकेट झटके। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब जाफना किंग्स दांबुला जायंट्स से भिड़ेगी।

संक्षिप्त स्कोर:

गाले ग्लेडियेटर्स 20 ओवर में 188/5 (कुसल मेंडिस 85, दनुष्का गुणथिलाका 55) ने जाफना किंग्स को 16.5 ओवर में 124 (रहमानुल्ला गुरबाज 59; नुवान तुषारा 5/13) 64 रन से हराया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार