21 अप्रैल, कोलकाता (CRICKETNMORE)। ईडन गॉर्डन के मैदान पर गुजरात लायंस केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस की टीम का फॉर्म पूरी तरह से चरमराया हुआ है। गुजरात लायंस आईपीएल 2017 के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। अबतक गुजरात लायंस की टीम ने 5 मैच में सिर्फ 1 मैच में जीत का स्वाद चखने में सफल रही है।

Advertisement

ऐसे में केकेआर को उन्हीं के घर पर हराना गुजरात लायंस के लिए टेढ़ी खीर साबित  हो सकती है। ऐसा इसलिए एक तो केकेआर का रिकॉर्ड ईडन गॉर्डन के मैदान पर कमाल का रहा है तो वहीं केकेआर के कई दिग्गज खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। OMG: दिल्ली के इस युवा क्रिकेटर एकलव्य द्विवेदी की गर्लफ्रेंड लिसा है काफी बोल्ड और बिंदास, देखकर दंग रह जाएगें

Advertisement

एक तरफ जहां गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा आजके मैच में एक खास रिकॉर्ड बनानें के बिल्कुल समीप हैं। गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा आपम में मिलकर 8 रन की पार्टनरशिप आज कर लेते हैं तो टी- 20 क्रिकेट में चौथे ऐसे पार्टनर बन जाएगें जिन्होंने मिलकर 2000 रन की पार्नरशिप टी- 20 क्रिकेट में की हो।

आपको बता दें कि यदि आज सुरेश रैना की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो पिछले 9 मैच में पहले बल्लेबाजी कर गुजरात लायंस की टीम को 8 दफा हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम पिछले 11 मैचों में रन चेस कर मैच जीतने में सफल रही है।

ऐसे में आजका मैच दोनों टीमों के लिए बेहद ही अहम होने वाला है खासकर गुजरात लायंस को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए किसी भी हाल में केकेआर को पटखनी देनी होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार