4 अगस्त। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सदस्य बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना साधा। सैनी ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 

Advertisement

कथित तौर पर जब गंभीर दिल्ली की रणजी टीम में सैनी को शामिल करना चाहते थे उस समय बेदी और चौहान उनके फैसले से सहमत नहीं थे। हालांकि, गंभीर अपने फैसले पर टिके रहे और सैनी ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया। 

Advertisement

मैच के बाद गंभीर ने ट़्वीट किया, "भारत के लिए करियर की शुरुआत करने पर मुबारक हो नवदीप सैनी। गेंदबाजी शुरू करने से पहले ही तुम्हारे नाम दो विकेट-बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान। ऐसे खिलाड़ी को डेब्यू करते देख वे काफी परेशान होंगे।

उन्होंने सैनी का क्रिकेटिंग करियर शुरू होने से पहले ही उसका शोक-संदेश लिख दिया था। शर्मनाक!" सैनी के गेंदबाजी के दम पर भारत ने एक करीबी मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार