पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा है कि आईपीएल या अन्य लीग के ज्यादातर विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप ड्रीम 11 जैसी फैंटेसी गेमिंग साइटों से ही आती है। गौतम गंभीर ने ये भी कहा है कि बोर्ड को इन साइटों पर बैन लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाना ही होगा। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, 'अगर बीसीसीआई अध्यक्ष (सौरव गांगुली) ऐसा कर रहे हैं, तो आप अन्य खिलाड़ियों से ऐसा नहीं करने की उम्मीद नहीं कर सकते।' 

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'हमें इसे भारत में पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए। यह राज्यवार नहीं हो सकता। किसी को भी इसका सपोर्ट करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। आईपीएल में, अधिकांश विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप ड्रीम 11 जैसे फैटंसी गेमिंग साइटों से ही आता है। यह बीसीसीआई का सामूहिक निर्णय होना चाहिए कि हमें ऐसा होने देना चाहिए या नहीं।'

Advertisement

गंभीर ने ये भी कहा कि इस तरह के विज्ञापन के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से कभी संपर्क नहीं किया गया। गौतम गंभीर ने कहा, 'हम बहुत स्पष्ट थे कि हम किसी भी सट्टेबाजी साइट का समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।' उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें फैंटेसी गेम से कोई समस्या नहीं है जब तक की उसमें नकद पुरस्कार की पेशकश नहीं की जाती। गौतम ने कहा कि तब तक पूरी फैंटेसी गेमिंग बूम ठीक है। 

गौतम गंभीर ने कहा, 'मैं फैंटसी गेम को इंडोर्स कर चुका हूं। मैं बहुत स्पष्ट था। हमें एक समय में यह आशंका थी कि हमें ये करना चाहिए या नहीं।' गंभीर ने आगे कहा, 'फैटंसी और सट्टेबाजी शायद थोड़े समान हैं, लेकिन बिल्कुल समान नहीं हैं। जब मैंने फैंटेसी गेम के मालिक से बात की जिसका मैं समर्थन करता हूं, तो मैंने पूछा कि क्या वे कैश प्राइज में भुगतान करते हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं, हम नकद में नहीं केवल उपहार और हैम्पर्स ही देते हैं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार