आईपीएल 2023 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 1 विकेट से हराकर 2 और महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए। इस जीत के साथ केएल राहुल की टीम एक बार फिर से अंक तालिका में नंबर वन बन गई है। हालांकि, उतार-चढ़ाव भरे इस मैच को जैसे ही लखनऊ ने जीता गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें गौतम गंभीर का रौद्र रूप देखा जा सकता है। दरअसल, इस मैच के पूरे 40 ओवर के दौरान गौतम गंभीर को एक ही मुद्रा यानि शांति से बैठे हुए देखा गया लेकिन जैसे ही लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में गौतम गंभीर पूरे जोश के साथ अपनी कुर्सी से उछलते हुए दिख रहे हैं जबकि उनके चेहरे पर ऐसा जोश और गुस्सा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके अलावा वो चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद आरसीबी के फैंस को चुप कराते हुए भी दिखे। उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वो अपने मुंह पर उंगली रखकर फैंस को चुप होने का इशारा कर रहे हैं।

अक्सर हमने गंभीर को लखनऊ के मैचों में शांत रहते ही देखा है लेकिन इस मैच में जीत के बाद उनका जोशीला जश्न देखने लायक था। इस वीडियो को देखकर फैंस गंभीर को ट्रोल भी कर रहे हैं जबकि कुछ फैंस को ये वीडियो पसंद भी आ रहा है। वहीं, अगर आईपीएल 2023 की अंकतालिका की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक बार फिर से नंबर वन गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार