भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गवस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 143 गेंदों में नाबाद 100 रन  की पारी खेली, जिसमें आठ चौके औऱ दो छक्के जड़े। विराट के इस शतक के बाद जब वो ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस स्टार बल्लेबाज को गले लगा लिया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली जैसे ही ड्रेसिंग रूम में पहुंचते हैं तो गौतम गंभीर उन्हें इमोशनल अंदाज़ में गले लगा लेते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली काफी दबाव में थे और फैंस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे और उन्होंने भी फैंस को निराश नहीं किया। हालांकि, विराट पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और जोश हेजलवुड की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पहली पारी की कसर को दूसरी पारी में पूरा करते हुए 143 गेंदों में शतक बना दिया।

इस शतक के साथ ही कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महान डॉन ब्रैडमैन को पछाड़कर संयुक्त रूप से 15वें नबंर पर आ गए हैं। कोहली के इस फॉर्मेट में 30 शतक हो गए हैं, जबकि ब्रैडमैन के नाम 29 शतक दर्ज हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में बतौर विदेशी क्रिकेटर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर (6 शतक) को पछाड़ते हुए कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के वॉली हैमंड की बराबरी की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सात शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वां शतक है और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वो पहले विदशी क्रिकेटर बने हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार