Yusuf Pathan Mitchell Johnson fight: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक मैच के दौरान यूसुफ पठान और मिचेल जॉनसन के बीच हाथापाई हो गई थी। इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच क्वालीफायर गेम के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यूसुफ पठान और इरफान पठान को सलाम करते हुए बड़ी बात कही।

Advertisement

गौतम गंभीर से सवाल पूछा गया, 'जो पिछला मैच हुआ था उसमें मिचेल जॉनसन और यूसुफ पठान के बीच लड़ाई हुई थी उसपर आपका रिएक्शन क्या था?' इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा, 'पहली चीज मैं बहुत साफ करना चाहूंगा मैं हर हालात में अपने खिलाड़ियों को बैक करुंगा। लेकिन, आप किसी भी स्टेज पर हों कोई भी क्रिकेट खेल रहे हों आप किसी को फिजिकल पुश नहीं कर सकते।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'मिचेल जॉनशन मेरी टीम में हैं मैं उनको बैक करुंगा लेकिन, मैं वो चीज बैक नहीं करूंगा जो इस खेल के नियम के विरुद्ध हो। मैंने पूरी जिंदगी क्रिकेट बहुत हार्ड तरीके से खेली है लेकिन, क्रिकेट के दायरे में रहकर खेली है। सलाम है यूसुफ पठान को सलाम है इरफान पठान को कि जिस तरह से उन्होंने चीजों को हैंडल किया।

गौतम गंभीर ने कहा, 'अगर उस टाइम पर आप यूसुफ पठान को देखते और वो भी अपना आपा खो देते तो और ज्यादा माहौल खराब हो सकता था। वर्बली आप एक दूसरे को स्लेज कर सकते हैं उसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि दो इंसान खेल रहे हैं रोबोट नहीं खेल रहे हैं। लेकिन, उससे ज्यादा आप किसी भी स्टेज पर कभी भी लाइन क्रॉस नहीं कर सकते।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार