IPL 2022 LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 53वें मैच  में 75 रनों से हरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ हर मामले में केकेआर पर हावी रही और बड़ी ही आसानी से श्रेयस अय्यर की टीम को धूल चटा दी। 

Advertisement

इस पूरे मैच के दौरान कैमरे की नजर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर की ओर रही। केकेआर जैसे-जैसे पतन की ओर बढ़ रही थी वैसे-वैसे गौतम गंभीर के चेहरे पर खुशी देखने लायक बनती थी। गौतम गंभीर इतना ज्यादा जोश में देखे गए कि उन्हें टेबल पीट पीटकर केकेआर की हार का जश्न मनाते हुए देखा गया।

Advertisement

वहीं आंद्रे रसेल के दौरान भी गौतग गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था। मालूम हो कि गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था। वहीं अगर मैच की बात कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। कोलकाता की टीम 177 रनों के लक्ष्य के जवाब में 14.3 ओवर में 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर आ गई है। वहीं केकेआर की टीम लगभग-लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार