गौतम गंभीर से दीपिका ने कहा,'तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट ग्राउंड मत बनाओ'

Updated: Fri, Jul 09 2021 12:50 IST
Cricket Image for Gautam Gambhir Reacts To Archer Deepika Kumari Appeal (Image Source: Google)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने ईस्ट दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स ग्राउंड का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा था, 'विज्ञापन, इरादे और कड़ी मेहनत की जगह नहीं ले सकते। ईस्ट दिल्ली अब क्रिकेट के लिए तैयार है।' इस ट्वीट पर भारतीय तीरंदाज दीपाकी कुमारी ने रिएक्ट किया है।

दीपाकी कुमारी ने गौतम गंभीर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, '2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में मैं दीपिका इसी मैदान पर बनी हूं। प्लीज़ इस तीरंदाजी के मैदान को क्रिकेट ग्राउंड ना बनाएं। ये एशिया के सबसे बेहतरीन तीरंदाजी मैदानों में से एक है। यहां पर इंटरनेशनल स्तर के तीरंदाजी टूर्नामेंट्स करवाए जा सकते हैं।' 

दीपिका कुमारी ने अपने इस ट्वीट में PM मोदी, अनुराग ठाकुर के अलावा पूर्व खेल मंत्री किरन रिजीजू को भी टैग किया था। गौतम गंभीर ने बाद में एक अन्य ट्वीट में इस मुद्दे पर सफाई देते हुए लिखा, 'सच्चाई सामने रखते हुए कहूंगा कि यमुना स्पोर्ट्स ग्राउंड को बदला नहीं गया है। इसे सिर्फ अपग्रेड किया गया है। तीरंदाजी और बाकी सभी खेल पहले की तरह ही यहां होते रहेंगे। खुद एक खिलाड़ी होने के नाते, किसी भी चीज को किसी भी खिलाड़ी के विकास में बाधा नहीं बनने दूंगा।' 

जिसके बाद दीपिका कुमारी ने गौतम गंभीर का शुक्रिया करते हुए लिखा, 'तीरंदाज़ी स्टेडियम को कोई नुकसान नहीं होगा। इसका आश्वासन देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया गौतम सर। हम आपके कन्सर्न के लिए खुश हैं और आशा करते हैं कि आपके आशीर्वाद से तीरंदाजी और आगे बढ़ेगी।' दीपिका के अलावा भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने भी गौतम गंभीर को शुक्रिया कहा था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें