हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दुनियाभर के फैंस की निगाहें विराट कोहली पर थी और विराट ने 35 रन बनाकर फॉर्म में लौटने के संकेत भी दिए लेकिन उनकी इस पारी के बावजूद गौतम गंभीर उन पर भड़क उठे।

Advertisement

विराट कोहली ने शानदार पारी खेलने के बाद मोहम्मद नवाज की गेंद पर अपना विकेट फेंक दिया। उनसे कुछ ही देर पहले रोहित शर्मा भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे थे ऐसे में जिस तरह का शॉट खेलकर विराट कोहली आउट हुए गंभीर को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मैच के बाद उन पर सवाल दाग दिए।

Advertisement

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, 'वो बेहद निराश होंगे क्योंकि रोहित शर्मा का विकेट अभी गिरा था और उसके बाद अगर आप ऐसा शॉट खेलते हैं तो, अच्छा है कि एक युवा ने उस शॉट को नहीं खेला। अगर कोई युवा खिलाड़ी इस तरह का खेल करता तो काफी आलोचना होती।"

आगे बोलते हुए गंभीर ने कहा, "मुझे यकीन है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जितने रन बनाए हैं, जब वो इस शॉट को देखेंगे तो वो खुद से कहेंगे कि इस शॉट को खेलने की आवश्यकता नहीं थी। आपने 34 गेंदें खेलीं और 35 रन बनाए, आपका कप्तान अभी आउट हो गया था ऐसे में आपके पास अपनी पारी को थोड़ा और बनाने का मौका था। ऐसे में चीजें आसान हो सकती थीं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार