मुम्बई, 11 जुलाई (हि.स.) । वर्तमान समय में क्रिकेट प्रशंसक भले ही सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान मानते हों लेकिन पूर्व टेस्ट आलराउंडर बापू नाडकर्णी के मुताबिक पिछली पीढ़ी या उससे भी अधिक उम्र के प्रशंसकों की नजर में सुनील गावस्कर भी बल्लेबाज के रूप में किसी से कम नहीं हैं।

Advertisement

गावस्कर के 65वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह के दौरान मुम्बई के लीजेंड्स क्लब में नाडकर्णी ने कहा कि अब भले ही तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाए लेकिन तब गावस्कर थे। क्रिकेट के कौशल में गावस्कर स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में तेंदुलकर, यहां तक कि डान ब्रैडमैन जितने अच्छे हैं।

Advertisement

पूर्व दिग्गज भारतीय 81 वर्षीय नाडकर्णी ने याद किया कि अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान गावस्कर ने बिना हेलमेट के बल्लेबाजी की। वर्ष 1955 से 1968 के बीच 41 टेस्ट में 1414 रन बनाने वाले और 88 विकेट चटकाने वाले नाडकर्णी ने कहा, ‘‘इस्तेमाल करने के लिए हेलमेट उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया।’’ नाडकर्णी ने टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाला पहला बल्लेबाज बनने के लिए भी गावस्कर की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार