11 सितंबर,नई दिल्ली: जमैका तलावाहस और सैंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के बीच वॉर्नर पार्क में खेले गए सीपीएल 2019 के मुकाबले में जमकर रनों की बरसात हुई। दोनों पारियों मे मिलकर कुल 483 रन बनाए।

Advertisement

जमैका के 241 रनों के जवाब में सैंट किट्स की टीम ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। टी-20 के इतिहास में यह किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया जीत का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

Advertisement

साथ ही इस मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 37 छक्के लगे, जो किसी एक टी-20 मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इसमें से 10 छक्के सिर्फ क्रिस गेल ने ही जड़े। वहीं चैडविक वॉल्टन ने 8 , एविन लुईस ने 6, लॉरी इवांस ने 4, डेवोन थॉमस ने 3, आंद्रे रसेल और फैबियन एलन ने 2-2, वहीं शमार स्प्रिंगर और शमर ब्रूक्स ने 1-1 छक्का जड़ा। 

इस मुकाबले में क्रिस गेल ने अपने टी-20 करियर का 22वां शतक भी जड़ा। 62 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौकों और 10 छक्के जड़े।

 

As many as 37 sixes were hit during the CPL game between Jamaica Tallawahs and St Kitts & Nevis Patriots; the joint-most in any Twenty20 game.

The 2018 APL T20 game between Balkh Legends and Kabul Zwanan also recorded 37 sixes. #CPL2019 #SKNPvJT

— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) September 11, 2019

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार