16 जुलाई,(CRICKETNMORE)। साद बिन जफर के ऑल-राउंड प्रदर्शन, शेल्डन कॉटरेल और फवाद अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी और अंत में रैसी वैन डेर ड्यूसेन की दमदार पारी से वैंकूवर नाइट्स ने फाइनल मुकाबले में क्रिकेट वेस्टइंडीज बी टीम को 7 विकेट से हराकर पहले ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के खिताब पर कब्जा कर लिया।

Advertisement

क्रिकेट वेस्टइंडीज की टीम को 145 पर समेटने के बाद वैंकूवर ने 2.3 ओवर बारी रहते ही मैच जीत लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आगे क्लिक करेक देखें वीडियो►

 

इस मैच में क्रिस गेल ने एक कमाल का कैच लपककर हर किसी को हैरान कर दिया। मैच के 14वें ओवर में फवाद अहमद की गेंद पर केवेम हॉज ने कट शॉट खेला जो सीधे स्लिप में चली गई। जहां क्रिस गेल ने ड्राइव लगाकर कैच को लपकने की कोशिश की।

पहली प्रयास में गेल के हाथ से गेंद छिटक गई लेकिन दूसरी प्रयास में उन्होंने उलटे तरफ से कैच को लपककर कमाल कर दिया। गेल के द्वारा लपके गए इस कैच को कनाडा टी-20 लीग का सबसे बेहतरीन कैच के तौर पर याद किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार