29 अगस्त। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और नामी कमेंटेटर ज्योफ्री बायकाट एक बार फिर कमेंट्री की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। ज्योफ्री बायकाट ने खुद ट्विटर पर इस बात को साझा किया है। 

Advertisement

ज्योफ्री बायकाट ने कहा कि वो भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैंम्टन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक बार फिर अपने काम पर लौटेंगे और कमेंट्री करेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि ज्योफ्री बायकाट हार्ट के बिमारी से ग्रस्त थे और हाल ही में उनका लीड्स में 27 जून को बाइपास सर्जरी हुई थी।

अब ज्योफ्री बायकाट पूरी तरह से फिट हो गए हैं और फिर से कमेंट्री का जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि ज्योफ्री बायकाट एक शानदार बल्लेबाज इंग्लिश टीम के लिए रहे हैं।

Advertisement

ज्योफ्री बायकाट ने अपने करियर में 108 टेस्ट मैच और 36 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में ज्योफ्री बायकाट ने 22 शतक और 42 अर्धशतक के साथ 8114 रन बनाए हैं तो वहीं वनडे में 1 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 1082 रन बनानें का कमाल किया है। 

ज्योफ्री बायकाट ने अपने इंटरनेशनल करियर में डेब्यू 4 जून 1964 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉर्टिंघम टेस्ट मैच में किया था। ज्योफ्री बायकाट का करियर साल 1982 तक चला था।

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद ज्योफ्री बायकाट कमेंट्री के क्षेत्र में आ गए थे और उन्होंने अपनी शानदार कमेंट्री से हर किसी का दिल जीत लिया था।

Advertisement

गौरतलब है कि ज्योफ्री बायकाट की उम्र इस समय 77 साल की है और उनका काम करने वाले इस जज्बे को देखकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार