कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरू में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (47) और अंत में इयोन मोर्गन (नाबाद 34) की पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है।

Advertisement

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता को शुरुआती झटका लगा और मध्य के ओवरों में भी टीम ने लगातार विकेट खो दिए। मोर्गन ने हालांकि टीम को अंत में संभाला।

Advertisement

सुनील नरेन से कोलकाता को जिस तरह की शुरुआत की उम्मीद थी, वो वे इस मैच में भी नहीं दे सके। जयदेव उनादकट ने 36 के कुल स्कोर की गिल्लियां बिखेर दीं। नरेन ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए।

नीतीश राणा और गिल ने टीम को आगे बढ़ाया। राणा ने 22 रन ही बनाए थे कि राजस्थान के पिछले मैच के हीरो रहे राहुल तेवतिया ने अपनी लेग स्पिन से राणा को पवेलियन भेज दिया।

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने गेंदबाजी में बदलाव किया जो सफल साबित हुआ।

आर्चर ने शुभमन गिल को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 89 के कुल स्कोर पर उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच किया। गिल ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा।

Advertisement

आर्चर ने ही दिनेश कार्तिक को पवेलियन भेजा। कार्तिक सिर्फ एक रन ही बना सके। उनका विकेट 106 के कुल स्कोर पर गिरा।

लेकिन जो राजस्थान के लिए सबसे बड़ा खतरा था वो थे आंद्रे रसेल जिन्हें स्मिथ ने तय रणनीति से अंकित राजपूत की गेंद पर उनादकट के हाथों कैच कराया। रसेल ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए। उनकी पारी में तीन छक्के शामिल रहे। रसेल का विकेट 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। तब टीम का स्कोर 116 रन था।

यहां कोलकाता को एक जरूरत थी कि उसका कोई मुख्य बल्लेबाज अंत तक टिके और टीम को सम्मानजनक स्कोर दे। यह काम मोर्गन ने बखूबी किया। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 23 गेंदों का सामना कर एक चौका और दो छक्के मारे। उनके साथ कमलेश नागरकोटी आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

राजस्थान के लिए आर्चर ने दो विकेट लिए। अंकित, तेवतिया, उनादकट को एक-एक सफलता मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार