रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब नया कप्तान कौन होगा, इस पर बहस तेज हो गई है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर श्रीकांत(Srikkanth) ने कहा है कि बुमराह(Jasprit Bumrah) को कप्तान बनाया जाना चाहिए, न कि शुभमन गिल( Shubman Gill) को। उन्होंने KL राहुल को विराट के बाद टेस्ट का नया नंबर 4 बैटर बनाने की सलाह भी दी है।

Advertisement

7 मई को रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और अब सवाल यही है कि अगली टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी कौन करेगा? रिपोर्ट्स में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन भारत के 1983 वर्ल्ड कप विनर और पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णामाचारी श्रीकांत इससे सहमत नहीं हैं।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में श्रीकांत ने साफ कहा, “गिल तो अभी टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की भी नहीं कर पाए हैं। कप्तानी बुमराह को मिलनी चाहिए। अगर वो किसी मैच के लिए फिट न हों तो राहुल या ऋषभ पंत को टीम की कमान दी जा सकती है।”

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज़ में बुमराह उपकप्तान थे और उन्होंने दो टेस्ट में कप्तानी भी की थी। इतना ही नहीं, विराट कोहली के 12 मई को टेस्ट से रिटायर होने के बाद भारत के नए नंबर 4 बल्लेबाज़ को लेकर भी सवाल उठे। इस पर श्रीकांत ने KL राहुल का नाम लिया। उन्होंने कहा, “राहुल के पास अनुभव भी है और सही तकनीक भी। उन्हें एक फिक्स रोल मिलना चाहिए ताकि वो उस ज़िम्मेदारी को निभा सकें।”

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीकांत ने विराट को भावुक विदाई देते हुए कहा, “विराट टेस्ट क्रिकेट के असली ब्रांड एंबेसडर थे। वो जो जुनून और एग्रेसन के साथ खेलते थे, वही उनकी खासियत थी। सेलेक्टर्स को उन्हें वापस कप्तानी देनी चाहिए थी, और वो अगले 2-3 साल खेल सकते थे। अब तो हम बस उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार