आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की यह लगातार चौथी हार रही और टीम सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड को आउट कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी जल्दी आउट हो गए। हालांकि नितीश रेड्डी (31) और हेनरिक क्लासेन (27) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन साई किशोर, प्रसिध्द कृष्णा और सिराज की कसी हुई गेंदबाज़ी के आगे पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने अपने स्पेल में 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। वहीं साई किशोर और प्रसिध्द कृष्णा ने भी अहम 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही। शमी और कमिंस ने शुरुआती झटके दिए और 17 रन तक ही साई सुदर्शन और जोस बटलर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल (61*) और वाशिंगटन सुंदर (49) ने मोर्चा संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वाशिंगटन अपनी फिफ्टी से चूक गए, लेकिन उनका योगदान अहम रहा। अंत में शेरफन रदरफोर्ड (35*) ने तेजी से रन बनाकर टीम को 16.4 ओवर में जीत दिला दी।

गुजरात टाइटंस ने इस जीत के साथ 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक जुटा लिए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति और खराब हो गई है क्योंकि वह लगातार चार मैच हार चुकी है और अंकतालिका में सबसे नीचे है।

मुख्य खिलाड़ी:

  • मोहम्मद सिराज: 4/17 (प्लेयर ऑफ द मैच)
  • शुभमन गिल: नाबाद 61 रन
  • वाशिंगटन सुंदर: 49 रन
  • साई किशोर: 2 विकेट
Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार