Gujarat Giants vs Mumbai Indians Dream11 Prediction, WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पांचवां मुकाबला मंगलवार, 18 फरवरी को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप गुजरात जायंट्स की कप्तान एश गार्डनर को अपनी ड्रीम टीम की कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये हरफनमौला खिलाड़ी गज़ब की फॉर्म में है और आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकती है। WPL 2025 में गार्डनर ने अब तक 2 मैचों में 2 अर्धशतक ठोकते हुए 131 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 4 विकेट भी दर्ज हैं। ये भी जान लीजिए कि गार्डनर इंटरनेशनल लेवल की स्टार हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने इस फॉर्मेट में 95 मैच खेलकर 1411 रन और 78 विकेट झटके हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप हेली मैथ्यूज या नेट साइवर ब्रंट को चुन सकते हो।

Advertisement

GJ-W vs MUM-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 18 फरवरी 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा

GJ-W vs MUM-W Head To Head Record

कुल - 04
मुंबई इंडियंस - 04
गुजरात जायंट्स - 00

Advertisement

GJ-W vs MUM-W, Pitch Report

WPL 2025 का पांचवां मुकाबला कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा। गौरतलब है कि वुमेंस प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले गए जो कि सभी रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां काफी छोटी बाउंड्री देखने को मिली है और ड्यू भी गेम में आता है, जिस वज़ह से गेंदबाज़ों के लिए मुश्किल सेंकेड इनिंग काफी मुश्किल हो जाती है और बल्लेबाज़ आसानी से रन बना पाते हैं। ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम को गेम में रहने के लिए किसी भी हाल में कम से कम 170 से 180 रन तो बनाने ही होंगे। 

GJ-W vs MUM-W: Where to Watch?

Advertisement

WPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Disney+ Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

GJ-W vs MUM-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - बेथ मूनी, यास्त्रिका भाटिया
बल्लेबाज - लौरा वोलवार्ड, हरमनप्रीत कौर
ऑलराउंडर - एश गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, नेट साइवर ब्रंट, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज (उपकप्तान)
गेंदबाज - शबनीम इस्माइल, प्रिया मिश्रा।

Advertisement

Gujarat Giants Women vs Mumbai Indians Women Probable Playing XI

Gujarat Giants Women Probable Playing XI : बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, दयालन हेमलता, एश गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

Mumbai Indians Women Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।

Advertisement

GJ-W vs MUM-W Dream11 Prediction, GJ-W vs MUM-W, GJ-W vs MUM-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, WPL 2025, GJ-W vs MUM-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार