रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल 4 गेंदों का सामना कर खाता नहीं खोल सके और पारी के 13वें ओवर में श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए। 

 
Advertisement

मैक्सवेल अपने आईपीएल करियर में 17वीं बार 0 पर आउट हुए हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मैक्सवेल के अलावा रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक भी आईपीएल में 17-17 बार 0 पर आउट हुए हैं। 

Advertisement

यह इस सीजन में तीसरी बार है जब मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।  मैक्सवेल के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन काफी खराब रहा है। पहले 6 मैच में उन्होंने क्रमश: 0,3, 28, 0, 1, 0 रन बनाए हैं। 

बता दें कि मैक्सवेल आईपीएल में श्रेयस गोपाल का 50वां शिकार बने। उन्हें इस मुकाबले में पीयूष चावला की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के ऑक्शन में आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2022 में हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें विराट कोहली औऱ मोहम्मद सिराज के साथ रिटेन किया था औऱ इसके लिए 11 करोड़ रुपये खर्च के थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार