इंग्लैंड के खिलाफ कैनबरा में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक बार फिर फ्लॉप हुए। मैक्सवेल ने 72.73 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना पाए। सैन कुरेन की बाउंसर पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मैक्सवेल अपना विकेट गंवा बैठे।   

Advertisement

16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल का फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का सबब बन सकता है। मैक्सवेल ने पिछली छह टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 33 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 16 रन बनाए हैं। जिसमें तीन बार वह शून्य के स्कर पर आउट हुए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 8 रन रहा है। 

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में मैक्सवेल को आराम दिया गया है। 

मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए 92 मैचों की 84 पारियों में 2025 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 6 विकेट गवांकर 170 रन ही बना सकी।

टी-20 वर्ल्ड कप ले लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

Advertisement

एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम ज़म्पा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार