वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) बुधवार (17 जुलाई) को डलास में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 (MLC 2024) के मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क(MI New York) के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) को हल्के में लेना भारी पड़ गया। राशिद की गेंद पर स्विच हिट मारने के चक्कर मे मैक्सवेल क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए, जिसमें एक छक्का जड़ा।
राशिद पारी का 16वां ओवर करने आए और मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर स्विच हिट करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। मैक्सवेल लगातार दूसरी गेंद पर स्विच हिट करने गए लेकिन राशिद भांप गए औऱ उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
हालांकि इस मैच में थोड़े मंहंगे साबित हुए और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को 94 रनों के विशाल अंतर से हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वॉशिंगटन फ्रीडम ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जिसमें ट्रैविस हेड ने 33 गेंदों में 54 रन (9 चौके और 2 छक्के) औऱ एंड्रीस गौस ने 48 गेंदों में 59 रन ( 3 चौके और 4 चौके) की पारी खेली। वहीं रचिन रविंद्र के बल्ले से 14 गेंदों में 31 रन आए।
इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क की टीम 13.3 ओर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। रोमारियो शेफर्ड ने 25 रन और ट्रेंट बोल्ट ने 16 रन बनाए। टीम का बाकी कोई खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
वॉशिंगटन के लिए जसदीप सिंह ने 3 विकेट, मार्को यान्सेन, लॉकी फर्ग्यूसन औऱ ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट औऱ इयान होलैंड ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।