पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने मंगलवार (25 मार्च) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल पहली ही गेंद पर साईं किशोर के हाथों एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्याजा 0 पर आउट होने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

यह 19वीं बार है जब मैक्सवेल आईपीएल में 0 पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा औऱ दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा, जो अभी तक इस टूर्नामेंट में 18-18 बार 0 पर आउट हुए हैं। 

बता दें कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मैक्सवेल को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले भी वह पंजाब की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाग पंजाब किंग्सन  5 विकेट के नुकसान रर 243 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में नाबाद 97 रनकी पारी खेली। इसके अलावा प्रियांस आर्य ने 47 रन औऱ शशांक सिंह ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। 
इसके जवाब में गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए साईं सुदर्शन ने 74 रन, जोस बचलर ने 54 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 46 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार