India vs New Zealand 4th T20I Records: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल में अपने तूफानी शतक से इतिहास रच दिया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए फिलिप्स ने 49 गेंदों में 218.37 की स्टाईक रेट से 107 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके औऱ 10 छक्के जड़े।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में फिलिप्स संयुक्त रूप टॉप पर पहुंच गए हैं। तीसरा शतक जड़कर उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बराबरी की है।
इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ शतक लगाया है। उनसे पहले कॉलिन मुनरो ने ही यह कारनामा किया था।
दूसरा सबसे तेज शतक
फिलिप्स ने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई में 46 गेंदों में शतक लगाया था।
ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी
भारत के खिलाफ एक टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले फिलिप्स सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले निकोलस पूरन और शाई होप ही ऐसा कर पाए थे।
मौजूदा सीरीज में फिलिप्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है औऱ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह टॉप पर हैं। फिलिप्स ने 4 पारियों में 92 की औसत और 189.04 की स्ट्राईक रेट से 276 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
फिलिप्स की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट कीवी टीम का सबसे बड़ा स्कोर हैं। फिलिप्स के लावा माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेली।