ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि हज़ार बार देखना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन अपने शतक की ओर बढ़ते हुए 90 के स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन टिम साउदी की गेंद पर वो गल्ली की तरफ हवा में शॉट खेल बैठे और उनकी किस्मत इतनी खराब थी कि गल्ली में फिलिप्स खड़े थे।

Advertisement

लाबुशेन के बल्ले से शॉट लगकर गेंद काफी तेज़ी से जा रही थी लेकिन फिलिप्स ने अपनी दाईं ओर सुपरमैन स्टाइल में डाइव लगाते हुए एक हाथ से चमत्कारिक कैच पकड़ लिया। फिलिप्स का ये कैच इतना गज़ब का था कि ना सिर्फ लाबुशेन बल्कि उनके साथियों को भी यकीन नहीं हुआ। ये भी कहना गलत नहीं होगा कि अगर फिलिप्स की जगह कोई और खिलाड़ी होता तो शायद ये कैच ना पकड़ा जाता।

Advertisement

जैसे ही फिलिप्स ने ये कैच पकड़ा उनका सेलिब्रेशन सारी कहानी बयां करने के लिए काफी था। इस बवाल कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो न्यूज़ीलैंड के पहली पारी में 162 पर ऑलआउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 256 रन बनाए और इस तरह उन्हें पहली पारी के आधार पर 94 रनों की बढ़त हासिल हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन ने 90 रनों की पारी खेली जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज़ 30 रन भी नहीं बना पाया। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने कातिलाना गेंदबाज़ी करते हुए 7 विकेट चटकाए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कीवी टीम दूसरी पारी में कैसी बल्लेबाजी करती है क्योंकि उनकी दूसरी पारी ही निर्धारित करेगी कि ये मैच किस तरफ जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार