मुंबई, 25 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में सोमवार रात खेले गए 28वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अंतिम ओवरों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पुणे ने मुंबई को तीन रनों से हराया। 

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे ने मुंबई के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम निर्धारित 20 ओवरों में हासिल नहीं कर पाई और 157 रन ही बना सकी।

Advertisement

पुणे के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को जीत के लिए एक समय पर 17 रनों की दरकार थी, लेकिन पुणे के गेंदबाज जयदेव उनादकत ने अंतिम बचे ओवर में रोहित (58) और हार्दिक पांड्या (13) को आउट कर मुंबई की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। 

स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अंतिम ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में बेन स्टोक का प्रदर्शन शानदार था और जयदेव उनादकट ने भी हमें हार से उबारा। पिच पर पड़ी ओंस से अधिक परेशानी नहीं हुई।"

पुणे के कप्तान स्मिथ ने कहा, "हमें लगा था कि पिच साथ नहीं देगी, लेकिन 40 ओवरों तक इस पिच पर अच्छी गेंदबाजी हुई। यह वानखेड़े स्टेडियम की पुरानी विकेट नहीं लग रही थी। 160 का स्कोर बनाना उम्मीद से परे था और आज (सोमवार) हम विकेट लेने और प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाने में सफल रहे।"

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार