भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और वह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। चहल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वार्षिक अनुबंध की सूची में ग्रेड बी से ग्रेड सी में रखा गया। लेकिन लेग स्पिनर का कहना है कि वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

Advertisement

चहल 2019 विश्व कप की टीम में भारत के मुख्य स्पिनर थे लेकिन आज वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं। चहल ने क्रिकइंफो से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरे प्रदर्शन में गिरावट आई है। आप सभी मैचों में प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज मेरे लिए महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं गेंदबाजी कोच के साथ चर्चा करता हूं। मैनेजमेंट हमें मनोबल देता है और इसलिए मैं यहां श्रीलंका में हूं। अगर ऐसा नहीं होता तो टीम में कोई यहां नहीं होता। इस वक्त मेरा मुख्य ध्यान बस इस सीरीज पर है। पिछले साल ज्यादा क्रिकेट नहीं हुए लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है।"

लेग स्पिनर ने कहा, "जो भी सीरीज होगी, हमें बस प्रदर्शन करना है। इस सीरीज के बाद मेरा ध्यान आईपीएल पर होगा और इसके बाद टी 20 विश्व कप पर होगा। फिलहाल मैं इस सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"

चहल ने कहा कि इस दौरे के लिए कोच के रूप में आए राहुल द्रविड़ को उनकी क्षमता पर भरोसा है और वह चाहते हैं कि द्रविड़ युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करें। चहल ने कहा, "मैं वनडे सीरीज में लंबे समय बाद खेलूंगा लेकिन हम पहले ही यहां खेल चुके हैं। हमने दो अभ्यास मैच खेले हैं और हमें गर्म वातावरण में खेलने की आदत है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार