इंग्लैंड के गेंदबाज ग्राहम ओनियंस (Graham Onions) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट मैच और 4 वनडे खेल चुके 38 साल के इस गेंदबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। ग्राहम ओनियंस की टीम में 4 इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

ग्राहम ओनियंस ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ग्राहम ओनियंस की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में नंबर 7 पर नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी ग्राहम ओनियंस की टीम में शामिल नहीं है।

Advertisement

ग्राहम ओनियंस की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने ब्रायन लारा और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गजों को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। ग्राहम ओनियंस ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाज माइकल हसी को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है ग्राहम ओनियंस की ऑल टाइम इलेवन टीम: माइकल डे वेनटू ( ऑस्ट्रेलिया), माइकल हसी, कुमार संगकारा, केविन पीटरसन, जैक कैलिस, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न, डेरने गफ, डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार