VIDEO: लाइव मैच में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा, रोहित शर्मा से नहीं देखा गया दर्द से तड़पते भारतीय फैन का दुख

Updated: Sun, Nov 06 2022 18:06 IST
Cricket Image for Great Gesture by Rohit sharma after intruder enters on ind vs zim match (Great Gesture by Rohit sharma)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए सुपर-12 राउंड के अंतिम मुकाबले में मैदान पर अनोखी घटना देखने को मिली। दरअसल, लाइव मैच के दौरान भारत का तिरंगा हाथों में लिए युवा भारतीय फैन मैदान पर आ जाता है। ये लड़का किसी को नुकसान ना पहुंचाए इस कारण सिक्योरिटी का एक बंदा उसपर टूट पड़ता है। सिक्योरिटी गार्ड लड़के के पैरों पर जंप मारकर उसे गिरा देता है। वहीं लड़का उठ पाता कि इससे पहले दूसरा सिक्योरिटी गार्ड आकर उस लड़के पर काबू पाता है।

# रोहित शर्मा से नहीं देखा गया फैन को दर्द से तड़पते

मैदान से लड़के को जल्दी बाहर ले जाने के चक्कर में लड़के के हाथ से भारतीय तिरंगा गिर जाता है। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड खुद झंडा उठाता है और लड़के को मैदान से बाहर ले जाने के लिए कदम बढ़ाता है। भारतीय फैंस को दर्द से तड़पता देखकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रहा नहीं जाता और वो खुद स्पॉट पर आ जाते हैं।

# लड़के के पास जाकर समझाते नजर आए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भारतीय फैन के पास जाकर उससे मानो ये कहने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं कि सबकुछ ठीक है चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं रोहित शर्मा सिक्योरिटी गार्ड से इशारों-इशारों में कहते हैं कि इस बच्चे को कोई नुकसान ना पहुंचाया जाए। रोहित शर्मा को ऐसा करता देखकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वहां पर आ जाते हैं। वहीं फैन एकटक रोहित शर्मा को देखता ही रहता है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: शाकिब अल हसन ने गुस्से में फेंकी टोपी, अंपायर से भी हुई तू-तू मैं-मैं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indiancricketteam | BCCI (@indiacricket.fc)

# सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

टीम इंडिया टेबल टॉपर बनकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 तारीख को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें