धोनी के फॉर्म हाउस में डिनर करने के बाद कोहली हुए गदगद, इस अंदाज में धोनी को कहा शुक्रिया

Updated: Thu, Mar 07 2019 14:57 IST
Twitter

7 मार्च। 8 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम रांची में सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेलेगी। रांची धोनी का होमटाउन है। ऐसे में जब रांची धोनी पहुंचे हैं तो एयरपोर्ट पर फैन्स ने शानदार स्वागत किया।

इसके साथ - साथ धोनी ने अपने फार्म हाउस पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के लिए डिनर पार्टी का भी इंतजाम किया। 

धोनी ने अपने फॉर्म हाउस में टीम इंडिया के खिलाडियों की खूब खातिरदारी की जिसके बाद हर एक भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर धोनी के द्वारा लाजबाव डिनर कराने के लिए धन्यवाद कहा है।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है और धोनी को डिनर के लिए शुक्रिया कहा है। गौरतलब है कि धोनी का अपने होमटाउन रांची में इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी इंटरनेशन मैच हो सकता है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें