GAW vs SFU, GSL 2026: 41 वर्षीय इमरान ताहिर की कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने रविवार, 02 अगस्त को ग्लोबल सुपर लीग 2026 के फाइनल में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 6 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का टाइटल जीता। उन्होंने लगातार दूसरी बार ये टूर्नामेंट जीता है।

Advertisement

इस मुकाबले में Guyana Amazon Warriors ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 18.5 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 85 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके आठ खिलाड़ी सिंगल डिजिट में स्कोर करके आउट हुए। मैथ्यू फोर्ड ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं ड्वेन प्रिटोरियस ने 30 गेंदों पर नाबाद 17 रन और कप्तान इमरान ताहिर ने 11 गेंदों पर 11 रन जोड़कर महत्वूर्ण योगदान किया।

ध्यान दें कि एक समय वॉरियर्स का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 29 रन था, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की और 85 रन का स्कोर बनाया। बात करें San Francisco Unicorns के गेंदबाज़ों की तो अनिरुद्ध इमैनुएल ने 4 ओवर में महज़ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं पीटर सिड्डल ने भी अपने 4 ओवर में 18 रन देकर इतनी ही सफलता हासिल की। उनके अलावा फेबियन एलन, कैलम स्टो और करीमा गोरे ने 1-1 विकेट झटका।

यहां से अब सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सामने जीत हासिल करने के लिए महज़ 86 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए उनके बल्लेबाज़ों के पसीने छूट गए। SFU के लिए एक तरफ ओलिवर पीक ने एक छोर संभालकर 28 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ से लगातार बल्लेबाज़ आउट होते रहे। उनके 9 बल्लेबाज़ सिंगल डिजिट में स्कोर करके आउट हुए।

यही वज़ह है SFU की पूरी टीम भी 18.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तो ऐसे गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने ये मुकाबला 6 रनों से जीता और लगातार दूसरी बार ये टूर्नामेंट जीतकर अपने नाम किया।

ध्यान दें कि गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बेस्ट बॉलर मोहम्मद नबी रहे जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस ने भी 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कप्तान इमरान ताहिर ने फाइनल में 2 विकेट और गुडाकेश मोती ने 1 विकेट लेकर योगदान किया।  

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर फाइनल मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की तो वो ड्वेन प्रिटोरियस रहे जिन्होंने नाबाद 17 रन बनाए और 24 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद नबी को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है, जिन्होंने टूर्नामेंट में 53 रन जोड़े और 10 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार