GT vs KKR: गुजरात टाइटंस के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विजयी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े।
एबी डी विलियर्स की बराबरी
गिल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 119 पारी में गिल ने 14वीं बार आईपीएल में 75 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और एबी डी विलियर्स की बराबरी की। डी विलियर्स ने भी 170 पारियों में 14 बार यह कारनामा किया था।
शिखर धवन की बराबरी
आईपीएल जीत में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहने के मामले में गिल संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनके करियर में 28वीं बार ऐसा हुआ है और उन्होंने पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी की।
इस लिस्ट में भी कमाल
बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में वह गौतम गंभीर औऱ अंजिक्य रहाणे के साथ संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल में वह 13वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।
इस पारी के साथ ही गिल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने चार पारियों में 62.75 की औसत औऱ 154.94 की स्ट्राईक रेट से 251 रन बना लिए हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता चौथे नंबर पर पहुंच गई है।