GT vs KKR: गुजरात टाइटंस के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विजयी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Advertisement

एबी डी विलियर्स की बराबरी

Advertisement

गिल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 119 पारी में गिल ने 14वीं बार आईपीएल में 75 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और एबी डी विलियर्स की बराबरी की। डी विलियर्स ने भी 170 पारियों में 14 बार यह कारनामा किया था। 

शिखर धवन की बराबरी 

आईपीएल जीत में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहने के मामले में गिल संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनके करियर में 28वीं बार ऐसा हुआ है और उन्होंने पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी की। 

इस लिस्ट में भी कमाल

Advertisement

बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में वह गौतम गंभीर औऱ अंजिक्य रहाणे के साथ संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल में वह 13वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। 

इस पारी के साथ ही गिल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने चार पारियों में 62.75    की औसत औऱ 154.94 की स्ट्राईक रेट से 251 रन बना लिए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार