आईपीएल 2022 के 48वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य रखा और जब पंजाब किंग्स की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सभी हैरान थे कि मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने के लिए क्यों नहीं आए। जी हां, इस मैच में पंजाब के लिए मयंक की जगह जॉनी बेयरस्टो को ओपनिंग के लिए भेजा गया लेकिन पंजाब का ये पैंतरा फ्लॉप साबित हुआ।

Advertisement

बेयरस्टो तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ और गेंद काफी देर आसमान में तारे के समान नज़र आई। हालांकि, बाउंड्री पर खड़े प्रदीप सांगवान ने संयम नहीं खोया और इस मुश्किल कैच को लपककर बेयरस्टो को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

शमी की गेंद पर आउट होने से पहले बेयरस्टो ने 6 गेंदें खेली और सिर्फ 1 रन ही बनाया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या बेयरस्टो के फ्लॉप होने के बाद पंजाब की टीम उन पर एक ओपनर के तौर पर आगे भी भरोसा जताएगी या फिर से उन्हें मिडल ऑर्डर में ही भेजा जाएगा। अगर इस मैच की बात की जाए तो पंजाब की टीम लक्ष्य को हासिल करती हुई दिख रही है।

शिखर धवन ने अर्द्धशतक लगाकर पंजाब को 144 के काफी करीब ला खड़ा कर दिया। अब बाकी बल्लेबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो इस मैच को फिनिश कर पाएं। आपको बता दें कि अगर पंजाब की टीम ये मैच जीतती है तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी लेकिन अगर वो ये मैच हारे तो आगे चलकर उनकी दिक्कतें कम नहीं बल्कि बढ़ेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार