Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का नवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार, 04 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जिसमें से एक गुजरात टाइटंस और एक राजस्थान रॉयल्स ने जीतकर अपने नाम किया था। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जिसे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 15.5 ओवर में 210 रनों का टारगेट हासिल करके पूरे 8 विकेट से जीता था।
GT vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 04 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का नवां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से 3 रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। जान लें कि यहां आखिरी टी20 मुकाबला साल 2026 के वर्ल्ड कप में हुआ था जो कि टूर्नामेंट का फाइनल भी था। ये मुकाबला भारतीय टीम ने 255 रनों का स्कोर डिफेंड करके न्यूजीलैंड से 96 रनों से जीता था।
GT vs RR Head To Head Record
कुल - 08
गुजरात टाइटंस - 06
राजस्थान रॉयल्स - 02
GT vs RR, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
GT vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For
गुजरात टाइटंस की टीम से साईं सुदर्शन, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
GT vs RR Probable Playing XI
Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: अशोक शर्मा।
Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रयान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: डोनोवर फरेरा।
GT vs RR Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के नवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
GT vs RR Match Prediction, GT vs RR Pitch Report, Today's Match GT vs RR, IPL 2026, GT vs RR Prediction, GT vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।