Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 62वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार (15 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन अब तक हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं। वहीं सनराइडर्स की टीम 11 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 4 मैच जीतकर 8 अंक ही प्राप्त कर पाई है।

इस मैच में आप शुभमन गिल पर दांव खेल सकते हैं। गिल को अहमदाबाद के ग्राउंड पर बल्लेबाज़ी करना काफी पसंद हैं। गिल पिछली बार जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाज़ी करने उतरे थे तब उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल 2023 में गिल ने 12 मैचों में गुजरात टाइटंस के लिए 475 रन बनाए हैं। उपकप्तान के तौर पर आज राशिद खान या हेनरिक क्लासेन को चुन सतके हैं।

GT vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 15 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs SRH: Pitch Report

यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात और लखनऊ के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में सुपर जायंट्स की टीम 171 रन ही बना सकी थी।

GT vs SRH Head-to-Head

कुल - 02
गुजरात टाइटंस - 01
सनराइजर्स हैदराबाद - 01

GT vs SRH: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋद्धिमान साहा, हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ - शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल त्रिपाठी
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या, एडेन मार्कराम
गेंदबाज़ - मोहम्मद शमी, राशिद खान(उपकप्तान), टी नटराजन, मोहित शर्मा

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI

अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, थंगारासू नटराजन, मयंक मारकंडे, फजलहक फारूकी

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार