गुजरात जायंट्स ने आखिरकार वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात ने रविवार, 16 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद, वॉरियर्स ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 143/9 का स्कोर बनाया। जवाब में, गुजरात ने 18 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करके इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल कर ली।

Advertisement

गुजरात की जीत में कप्तान एशले गार्डनर ने अहम भूमिका निभाई और अपने ऑलराउंड खेल से अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस सीज़न अपना दूसरा लगातार अर्धशतक लगाया। गार्डनर ने 32 गेंदों पर 52 रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी दो विकेट लिए। वहीं, गेंद के साथ प्रिया मिश्रा ने भी मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

इन तीन में से दो विकेट तो उन्होंने एक ही ओवर में तीन गेंदों के भीतर चटका दिए। सबसे पहले प्रिया ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर यूपी की बल्लेबाज़ ताहलिया मैकग्राथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर यूपी की खतरनाक बल्लेबाज़ ग्रेस हैरिस को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। तीन गेंदों में दो विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई और गुजरात ने मैच में पकड़ बना ली।

इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात के गेंदबाजों ने किरण नवगिरे (8 गेंदों पर 15 रन) और वृंदा दिनेश (8 गेंदों में 6 रन) को तीसरे ही ओवर में आउट करके अपनी कप्तान के फैसले को सही साबित किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान दीप्ति शर्मा और उमा छेत्री ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। दीप्ति ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 39 रन बनाए जबकि छेत्री ने 27 गेंदों में 24 रनों की धीमी पारी खेली। इस तरह यूपी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रिया मिश्रा ने लिए।

एक छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट तो जल्दी गंवा दिए लेकिन उसके बाद कप्तान एशले गार्डनर ने बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर इस जीत को आसान बना दिया और दो ओवर बाकी रहते ही टीम ने मैच जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार