30 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई कंधे में चोट के कारण आईपीएल 2017 से बाहर हो गए हैं।  मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार (29 अप्रैल) को राजकोट में खेले गए मुकाबले में बाउंड्री रोकने के लिए डाइव करने के दौरान टाई के कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। 

Advertisement

टाई ने बताया कि उनके कंधे में कितनी चोट आई है और उसे ठीक होने में कितना समय लगेगा इसे लेकर अभी वह कुछ नहीं कह सके। चोट कितनी बड़ी है ये ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर पता चलेगा। टाई ने कहा कि “ मेरा कंधे की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई थी और काफी समय तक ऐसी रही। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद यह ठीक हुई। कंधे को कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी जानकारी नहीं। मैं अगले कुछ दिनों में घर लौटूंगा, उसके बाद इसका पता चलेगा चोट कितनी बड़ी है। इसे ठीक होने में कितना समय लगेगा इस बारे में भी मुझे अभी नहीं पता, लेकिन उम्मीद करता हूं यह ज्यादा समय ना ले।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

Advertisement

आपको बता दें कि एंड्रयू टाई ने पहली बार आईपीएल 2015 में हिस्सा लिया था। वह चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2016 में गुजरात लायंस के साथ जुड़े लेकिन नौंवा सीजन उन्होंने बैंच पर ही गुजारा। इससाल उन्हें डैब्यू करने का मौका मिला औऱ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हैं 17 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने इस दौरान आईपीएल 10 की दूसरी हैट्रिक भी हासिल की। 

टाई ने इस सीजन में अब तक खेले घए 6 मैचों में 11.75 की औसत औऱ 6.71 की इकोनमी से 12 विकेट हासिल किए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 3 पर काबिज हैं।  टाई की गैरमौजूदगी से गुजरात लायंस की टीम को बड़ा झटका लगेगा जो प्लेऑफ में जगह बनाने की भरपूर कोशिश में जुटी है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार