राजकोट, 28 अप्रैल | राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस टीम का लक्ष्य शनिवार को खेले जाने वाले आईपीएल-10 के अपने अगले मैच में गुजरात लायंस को हराकर विजय पथ पर वापसी का होगा। वहीं, पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर आत्मविश्वास से भरी गुजरात का प्रयास इंडियंस के समक्ष मजबूत चुनौती पेश करने का होगा।  दोनों टीमें 29 अप्रैल को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर आईपीएल के इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले हुए मैच में 16 अप्रैल को मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात को सात 6 से हराया था। 

पिछले मैच में बेंगलोर को सात विकेट से हराने वाले गुजरात के मध्यम गति के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई अब तक खेले गए 12 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर इस सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनके साथ बासिल थंपी, प्रवीण कुमार और नाथू सिंह भी सुरेश रैना की गेंदबाजी मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। कप्तान रैना ने बेंगलोर के खिलाफ जीते मैच के बाद कहा था कि पिछले दो मैचों में नाथू और थंपी की गेंदबाजी में सुधार हुआ है। इसके अलावा, जीत का श्रेय अंकित लोनी को भी जाता है। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इसके अलावा, रवींद्र जडेजा और जेम्स फॉकनर जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी मुंबई पर लगाम कसने के लिए टीम का साथ देंगे। इसमें सबसे रोमांचक बाद ड्वेन ब्रावो की जगह शामिल हुए इरफान पठान का प्रदर्शन होगा।  मुंबई पर नजर डाली जाए, तो मिशेल जॉनसन, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेघन, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह और केरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों से टीम की गेंदबाजी मजबूत है, जो किसी भी टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करना मुश्किल बना सकती है। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

रोहित शर्मा के इंडियंस में ड्वेन स्मिथ, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक और ब्रेंडन मैक्लम जैसे बल्लेबाज भी हैं, जो लायंस के गेंदबाजों को अच्छी टक्कर देने में सक्षम हैं।  रैना ने कहा, "हमारी टीम में कई विजेता खिलाड़ी हैं। इसमें मैक्लम, स्मिथ, ईशान किशन, कार्तिक, जडेजा, फिंच और मै हूं। टीम में संतुलन है।"

टीमें (संभावित)

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी, और आर.विनय कुमार।

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार