दिल्ली, 27 अक्टूबर (CRICKETNMORE): रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में गुरुवार को गुजरात ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ शुरुआत तो दमदार की, लेकिन दिल्ली के गेंदबाज इम्तियाज अहमद ने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत गुजरात को इस दमदार शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। गुजरात ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 276 रन बना लिए हैं।

Advertisement

चिराग गांधी 33 रन बनाकर हार्दिक पटेल के साथ नाबाद लौटे। हार्दिक अभी खाता भी नहीं खोल सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अगले टेस्ट में मुशफिकुर अपनी टीम को देंगे ये खास तोहफा

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को समित गोहिल (60) और प्रियांक किरिट पांचाल (60) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 122 रनों की साझेदारी की।

इम्तियाज अहमद ने हालांकि दिन के दूसरे सत्र में एक के बाद एक दोनों बल्लेबाजों को चलता कर दिया। भार्गव मेरारी (18) भी जल्द ही लौट गए। कप्तान पार्थिव पटेल (60) इसके बाद संघर्ष करने वाले गुजरात के एकमात्र बल्लेबाज रहे।

उत्तर प्रदेश ने इसके बाद लगातार अंतराल पर गुजरात के विकेट चटकाए और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं होने दी। हार के बाद भी कप्तान धोनी ने किया इनका बचाव

इम्तियाज अब तक चार विकेट चटका चुके हैं। गुजरात नौ अंकों के साथ ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है। अब तक खेले दो मैचों में उसे एक में जीत और एक में हार मिली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार